बिलासपुर में हॉस्टल संचालक ने नाबालिग के उतारे कपड़े:रूम में सो रही थी लड़की, रूम खुला देखकर घुसा अधेड़, दांत से काटकर बचाई इज्जत, संचालक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हॉस्टल के रूम में घुसकर अधेड़ संचालक ने नाबालिग लड़की के कपड़े उतार दिए। अचानक छात्रा की नींद खुली, तब वो घबरा गई। उसने बहादुरी दिखाई और दांत से संचालक के हाथ को काट दी और भागकर शोर मचाने लगी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने अधेड़ हॉस्टल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि लिंगियाडीह स्थित श्योर जिंदगी गर्ल्स हास्टल में 16 साल की नाबालिग किराए पर रूम लेकर रहती है। वो भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है। 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे लड़की काम करने के बाद हास्टल पहुंची। जिसके बाद रात में ही संचालक गुरमीत सिंह (63) रूम किराया दी। इसके बाद रूम में आकर खाना खाने के बाद सो गई। दरवाजा बंद करना भूल गई
इस दौरान सोने से पहले लड़की रूम का दरवाजा बंद करना भूल गई। वह गहरी नींद में थी। सुबह करीब 5 बजे हास्टल मालिक गुरमीत सिंह उसके कमरे में घुस आया। इस दौरान वो नाबालिग लड़की के कपड़े उठाकर गंदी हरकत करने लगा। अचानक लड़की की नींद खुली, तब वो घबरा गई। वह विरोध करने लगी, तब संचालक जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग लड़की ने दांत से उसके हाथ काट दिए। फिर बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। रूम से निकलकर भाग निकला संचालक
लड़की के शोर मचाने पर हॉस्टल संचालक गुरमीत सिंह रूम से निकलकर भाग गया। इसके बाद परेशान लड़की रूम छोड़कर सीधे सरकंडा थाने पहुंच गई। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी हॉस्टल संचालक के अंबे रेसीडेंसी निवास में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पीड़ित लड़की ने पुलिस को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया, जिस पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत धाराएं जोड़कर गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *