“शीतला मंच ग्रामीण एकता और संस्कृति का सशक्त केंद्र बनेगा’

भास्कर न्यूज | नर्मदा ग्राम पंचायत बिरनपुर कला में शीतला मंच के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। यह मंच अब न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी ग्रामीणों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित थे। उन्होंने नवनिर्मित शीतला मंच का लोकार्पण किया। कहा कि शीतला मंच के निर्माण से ग्रामीणों को आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिला है। शीतला मंच ग्रामीण एकता और संस्कृति का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया और पूछा कि क्या उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए प्रतिमाह मिल रहा है या नहीं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू जंघेल, लीला साहू, भीखू हिरवानी, अमरसिंग साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *