गिरिडीह में शुक्रवार को ट्रक और पिकअप सवारी वैन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें धनबाद रेफर किया गया है। घटना ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड मोड़ पर हुई। मृतकों की पहचान ताराटांड थाना क्षेत्र के रानीटांड निवासी नंदकिशोर भोक्ता (45), कमल भोक्ता (38) और जगदीश भोक्ता (48) के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल भगलू भोक्ता, रामदेव भोक्ता, रामू भोक्ता (सभी रानीटांड निवासी), देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पूझर और ट्रक चालक निरसा निवासी संजीत साव बताए जा रहे हैं।
ट्रक कोलकाता से गिरिडीह आ रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक कोलकाता से गिरिडीह आ रहा था। बड़कीटांड मोड़ पर दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, सूचना मिलते ही ताराटांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। पिकअप वैन में 13 लोग बैठे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को धनबाद रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। -जितवाहन उरांव, एसडीपीओ


