मानगो पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़:पांच आरोपी गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने शहर में सक्रिय एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की सात मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जुम्मन, सैयद मोसिन उर्फ विक्की, कादिर खान और आयान उर्फ छोटी के रूप में हुई है। गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों में शामिल थे और इनका आपराधिक इतिहास भी है। यह कार्रवाई मानगो थाना कांड संख्या 240/2025, दिनांक 25 सितंबर 2025 के तहत की गई। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे इनमें मानगो, आजादनगर, कदमा, एमजीएम, साकची और विष्णुपुर थाना क्षेत्रों में दर्ज पुराने आपराधिक मामले शामिल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे और विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। एसपी कुमार शिवाशीष ने उम्मीद जताई है कि इस कार्रवाई से शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *