लुधियाना में AAP नेता के घर फायरिंग का मामला सुलझा:मोगा से पकड़े 3 बदमाश, नशा बेचने का विरोध करने पर की वारदात

लुधियाना के लेहरा गांव में छह दिन आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सुखविंदर सिंह छिंदा के घर पर हमला करने और घर में घुसकर कार को आग लगाने के मामले में लुधियाना पुलिस की CIA-1 की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मोगा से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह माणक, गगनजोत और सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी कुलदीप गांव लेहरां का ही रहने वाला है। नशा का विरोध करने पर आरोपियों ने की फायरिंग डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि, पकड़ा गया आरोपी कुलदीप सिंह पहले भी नशे का काम करता था। सुखविंदर सिंह छिंदा ने नशा छुड़ाओ मुहिम चलाई हुई थी। इस कारण अक्सर कुलदीप के साथ इसका विवाद होता था। जिस दिन सुखविंदर ने कुलदीप को नशा बेचने से रोका था तो कुलदीप ने अपने दोनों साथियों की मदद से सुखविंदर के घर पर फायरिंग की। उसकी पराली के ढेर को आग लगी थी। उसके घर पर पड़ी कार जला दी। बदमाशों ने सुखविंदर के घर पर 3 से 4 फायर किए। हमलावरों ने सीधे भी फायर किए थे। मुख्य आरोपी कुलदीप पर है 7 मामले दर्ज आरोपियों के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, 6 कारतूस और दो 12 बोर की राइफल और एक सियाज कार मिली है। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कुलदीप पर पहले 7 मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी सुखचैन और गगनजोत पर दो मामले दर्ज है। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। बरामद किए सभी हथियार अवैध है। सुखविंदर गांव की पंचायत का सदस्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *