मानसा से राहत सामग्री लेकर ट्रैक्टर रवाना:फाजिल्का के बाढ़ पीड़ितों को किसान यूनियन बांटेगी 37 सौ क्विंटल गेहूं, चारा और राशन

मानसा जिले से किसान राहत सामग्री की दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फाजिल्का के लिए लेकर रवाना हुई । ये ट्रॉलियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए 3700 क्विंटल गेहूं, पशुओं का चारा और रसोई का राशन लेकर गई हैं। किसान जत्थेबंदी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी जाएगी। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम ब्लाक प्रधान जगसीर सिंह, भोला सिंह और जगसीर सिंह बुढलाडा ने मिल कर मानसा, बठिंडा और संगरूर जिलों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसान-मजदूरों के नुकसान के लिए राशन इकट्ठा किया।। उन्होंने बताया कि मानसा जिले से कुल 3700 क्विंटल गेहूं राहत समग्री एकत्र की गई है। जिसको बाड़ पीडि़तों को बांटेगे। भारतीय किसान यूनियन उगराहां द्वारा मानसा जिले के गांव भैणीबाघा से इन ट्रॉलियों को रवाना किया गया। यूनियन ने जिले भर के गांवों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए यह सामग्री एकत्र की थी।किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार और केंद्र सरकार का यह कर्तव्य था कि वे बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत बड़े स्तर पर मुआवजा राशि देते। लेनिक अभी तक तो नेताओं का फोटो सेशन ही चल रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों ने केवल राजनीति की है और कोई बड़ी राहत प्रदान नहीं की है। इसी कारण किसान जत्थेबंदी ने यह कदम उठाया है। सरकार की ओर से बड़ी बाते की जा रही है लेकिन किसानों और बाड़ पीडि़तों की काेई मदद नहीं की जा रही है।आज भी नेता एक दूसरे की पाटियों को कोस रहे है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *