दौसा में श्मशान के लिए रास्ता बंद होने से नाराज ग्रामीण डेडबॉडी लेकर रास्ते में बैठ गए और रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे हैं। मामला सिकंदरा क्षेत्र के पीलवा गांव का है। सूचना पर पुलिस और राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मौके पर समझाइश का दौर जारी है। जहां बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई है। दरअसल, स्थानीय निवासी मुन्नालाल सैनी की शुक्रवार को मौत हो गई थी। जिसे अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे कि श्मशान लेकर जा रहे कि रास्ते में कटीते तार लगे हुए थे। इससे नाराज लोग डेडबॉडी लेकर धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना है कि रास्ते की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत करा चुके, लेकिन समाधान नहीं हुआ। वहीं दूसरा पक्ष रास्ते वाली जगह को खातेदारी भूमि बता रहा है। ऐसे में मौके पर डेडबॉडी रखी होने से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस टीम डेडबॉडी के अंतिम संस्कार के लिए रास्ता देने के लिए ग्रामीणों से समझाइश में जुटी है। वीडियो- राजेश शर्मा, दुब्बी


