भीलवाड़ा में तालाब में डूबने से दो की मौत:भैंसों को पानी पिलाने गई भुआ का पैर फिसला, बचाने गई भतीजी भी डूबी

भीलवाड़ा में तालाब में डूबने से भुआ-भतीजी की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मामला करेड़ा थाना क्षेत्र के सालिया गांव का है । बताया जा रहा है कि तेजी का पैर फिसल गया था। जिसे बचाने के लिए भतीजी टीना गई तो वह भी डूब गई। भैंसों को पानी पिलाने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार भुआ-भतीजी शुक्रवार को भैंसों को पानी पिलाने गई थी। इसी दौरान भुआ तेजी कुमारी गुर्जर गहरे पानी में जा गिरी। उसे बचाने के प्रयास में भतीजी टीना कुमारी भी उसमें उतर गई। लेकिन, दोनों डूबने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने दोनों के शव को बाहर निकाला। सूचना पर शिवपुर चौकी प्रभारी रेवत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *