राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर बोलेरो पलटी:बीजापुर के पास हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

बीजापुर: राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर मंगलवार को बीजापुर से मद्देड के बीच तुनकीगुट्टा के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता प्रदान की। गनीमत रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर मोदकपाल थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन से संबंधित रिकॉर्ड अपने पास सुरक्षित रख लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *