उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 94 लाख के कार्य घोषित किए:लोरमी विधानसभा के 7 गांवों में विकास कार्यों की घोषणा

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने लगातार दूसरे दिन अपने विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों में जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकांश का समाधान किया। साव ने इन सातों गांवों में विकास कार्यों के लिए कुल 94 लाख रुपए की घोषणा भी की। जनचौपाल ढोलगी, परसवारा, नवाडीह, रहंगी, भारतपुर, चेचानडीह और मोहबंधा गांवों में आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री ने शेष आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों को सरकार के पिछले 20 महीनों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा दिया। उन्होंने आगामी समय में भी तेज गति से विकास कार्य जारी रखने का वादा किया। तुलसाघाट से लपटी तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण साव ने बताया कि तुलसाघाट से लपटी तक 2.63 करोड़ रुपए के कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि परसवाड़ा से नारायणपुर तक 2.05 करोड़ रुपए की सड़क का काम प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, परसवाड़ा, गुनापुर से लपटी तक 11.39 करोड़ रुपए की सड़क को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इन तीनों सड़कों पर कुल 16 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और सातों गांवों में करोड़ों रुपए की सड़कें बनाई गई हैं।नवरात्रि के तीसरे दिन, उप मुख्यमंत्री साव ने विभिन्न गांवों में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की और लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। विकास कार्यों की घोषणा
1.ढोलगी में गौरा-गौरी चौरा में शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए एवं आश्रित गांव गुनापुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 4 लाख रुपए की घोषणा की।
2.परसवारा में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख, स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 4 लाख एवं दुर्गा मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की।
3.नवाडीह में प्राथमिक शाला लपटी में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, नवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए और गौरी-गौरा मंच बनाने 5 लाख रुपए की घोषणा की।
4. लोरमी विधानसभा के ग्राम पंचायत रहंगी मे रामायण मंच शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, समुदायिक भवन के लिए भी 7 लाख रुपए की घोषणा की। और लाखासार गांव के लिए दो सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपए घोषणा की।
5.ग्राम भारतपुर में गांव में गणेश मंच निर्माण तीन लाख रुपए और नवधा रामायण मंच के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की।
6.चेचानडीह गांव में मां महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए सात लाख रुपए घोषणा की।
7.ग्राम मोहबंधा में सीसी रोड के लिए 7 लाख रुपए की घोषणा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *