राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के जिलाध्यक्ष मितेश गुर्जर ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार के निर्देशानुसार बांसवाड़ा जिले कि कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके तहत जिला संरक्षक कुलदीप शर्मा व जिला संयोजक विकास पंड्या को बनाया गया है। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष कल्पेश साहू, जिला महासचिव मुकेश मईड़ा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश चौहान, गोविंद राठौर, हुकमचन्द मईड़ा, मनीष कटारा, महामंत्री हितेश गामोट, सचिव हीरालाल गरासिया, राघवेंद्र सोनी, मनोज मईड़ा, राहुल यादव, माया पाटीदार को बनाया गया है। वहीं मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, खेल मंत्री गौरव भट्ट, महिला संगठन मंत्री जयश्री पाटीदार, सलाहकार मनोज चौबीसा मौसम मईड़ा, जुबेर खान जिगर को नियुक्त किया गया है। नर्सेज के हितों के सदैव उपस्थित रहेगा संगठन संगठन के जिलाध्यक्ष मितेश गुर्जर ने कहा कि यह संगठन नर्सेज के हितों के लिए कार्य करता है। सदैव उनके हितार्थ उपस्थित रहता है और आगे भी रहेगा।


