बांसवाड़ा में ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी:वारदात से पहले की रैकी, फिर तोड़ा ताला; दुकान में बिखरा था सामान

बांसवाड़ा शहर के पीपली चौक स्थित रघुनाथ मंदिर परिसर के नीचे सोने-चांदी की दुकान में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दुकान का लोहे का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर सोने और चांदी के जेवर चुरा कर फरार हो गए। लाखों के जेवरात लेकर फरार दुकानदार विशाल सोनी के अनुसार बदमाश करीब साढ़े तीन किलो चांदी और 13 ग्राम सोना चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवरात में चांदी की हाली, नाहरमुखी, बीड़ी, कड़े, पायल, चेन, अंगूठियां और सोने के तीन टुकड़े शामिल हैं। सुबह टूटा दरवाजा और बिखरा सामान देखकर खुलासा घटना का पता सुबह चला जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा है। इस पर तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सोनी ने बताया, वह सालों से वहां पर व्यापार कर रहे हैं, लेकिन ऐसी वारदात नहीं हुई हैं। उसकी दुकान की लाइन में 6 दुकानें हैं। लेकिन बदमाश ने सिर्फ उसकी दुकान का ही ताला तोड़कर चोरी की वारदात की है। वारदात से पहले की रैकी भी कैद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक बदमाश रात करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल से आता दिखा। वह दुकान के ताले से छेड़छाड़ करता है और फिर निकल जाता है। थोड़ी देर बाद वापस आकर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसता और बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कोतवाली थानाधिकारी रूपसिंह चारण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश दिखाई दे रहा है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *