देवरीबंगला| तहसील साहू संघ देवरीबंगला के अधीन सात परिक्षेत्रों का चुनाव हुआ। तहसील अध्यक्ष नरेंद्र हिरवानी ने कहा कि समाज को जोड़ना और मजबूत बनाना ही सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने युवाओं से संस्कृति के संरक्षण और शिक्षा विस्तार का आह्वान किया। देवरीबंगला परिक्षेत्र से गोपाल प्रसाद साहू अध्यक्ष चुने गए, जबकि अन्य परिक्षेत्रों में ढाल सिंह हिरवानी चे.ब. नवागांव, रविन्द्र कुमार साहू खामतरई, जीएस सोनबरसा रानीतरई, ओमदास सार्वा जेवरतला, दिनेश कुमार साहू परसाडीह तथा दीनदयाल साहू अछोली अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस दौरान प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष सोमन साहू मौजूद थे।


