राजधानी जयपुर में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ जयपुर ट्रेफिक पुलिस एक्शन मोड भी नजर आ रही है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सुबह से ताबड़तोड़ कार्रवाई पुलिस की तरफ से जारी है। जयपुर के रामगढ़ मोड़ चौराहा, पुरानी चुंगी, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़,हसनपुरा सहित अन्य इलाकों में ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत अब तक 120 से ज्यादा ई रिक्शा को जप्त किया जा चुका है। वही 300 से ज्यादा का चालन कानून का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ किया गया। ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि जयपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। ई रिक्शा चालकों के पास कागजों की पूर्ति नहीं होने पर चालान किया जाता है वही इन लोगों से समझाइश भी हम लोगों की तरफ से की जा रही है, यादव का कहना है कि किसी चालक के पास लाइसेंस नहीं है तो किसी के पास गाड़ी की आरसी मौजूद नहीं है,कई चालक तो ऐसे हैं जो किराए की ई रिक्शा चला रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर हम लोगों की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। जयपुर ट्रैफिक पुलिस कई बार ई-रिक्शा चालकों की लाइन,मार्ग सुनिश्चित कर चुकी है लेकिन उसके बाद भी ये लोग निरंतर नियमों का उलंघन कर ट्रैफिक परेशानी को बढा रहे हैं। समझाइश करने के बाद भी ये लोग नियम और कानून का पालन नहीं करते इस लिए नियमों के खिलाफ जाकर ई-रिक्शा चलाने वाले के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा हैं। यह कार्रवाई आने वाले एक माह तक निरंतर चलती रहेगी।


