2021 में पुलिस ने किया था रावण जब्त:अब यहां होगा 51 फीट गौ-कास्ट रावण दहन; पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश

जयपुर के प्रताप नगर में इस वर्ष दशहरा मेला अपने 25 वर्ष पूरे कर रहा है। दक्षिण जयपुर के सबसे बड़े इस मेले का आयोजन प्रतिवर्ष प्रताप नगर विकास समिति द्वारा किया जाता है। इस बार 51 फीट ऊंचे गौ-कास्ट रावण का दहन किया जाएगा, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। लाखों लोग इस आयोजन में शामिल होकर सनातन संस्कृति से जुड़ते हैं। प्रताप नगर का विकास वर्ष 2000 के आसपास शुरू हुआ था। उस समय क्षेत्र में कोई बड़ा सार्वजनिक उत्सव नहीं होता था। इसी आवश्यकता को देखते हुए समिति ने इस मेले की शुरुआत की। इसका पहला आयोजन सेक्टर-11 की आवासन मंडल भूमि पर हुआ था। 2021 में पुलिस ने किया था रावण जब्त कोविड काल के दौरान वर्ष 2021 में एक अनूठी घटना हुई थी। समिति ने प्रतीकात्मक रावण दहन की अनुमति मांगी थी। प्रशासन को सूचित करने के बावजूद, पुलिस ने रावण के पुतले को जब्त कर थाने में रख लिया था। समिति ने न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद न्यायालय ने पुतला लौटाने का आदेश दिया। यह घटना भारत में पहली थी जब पुलिस ने रावण के पुतले को जब्त कर थाने में रखा था। दो दिवसीय मेले में कवि सम्मेलन से होगी शुरुआत प्रताप नगर विकास समिति के अध्यक्ष गोपीचंद गुर्जर और महासचिव ओमप्रकाश बाहेती ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से मेले का सफल दशहरा मेला संयोजक चेतन जैन निमोडिय़ा के नेतृत्व में हो रहा है। उनके साथ ही दशहरा मेला सहसंयोजक योजन शर्मा, कवि सम्मेलन संयोजक गुलाब कोरानी, कवि सम्मेलन सहसंयोजक मनोज खंडेलवाल मेला दो दिवसीय होता है, जिसमें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, शस्त्र पूजा, विजय रैली, ऑर्केस्ट्रा, झूले, खाद्य स्टॉल, और 51 फीट ऊंचा रावण दहन प्रमुख आकर्षण होते हैं। मेला के मुख्य संयोजक चेतन जैन निमोनिया ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल होंगे। समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान विकास समिति के महासचिव ओमप्रकाश बाहेती बताया कि इस दशहरे मेले महोत्सव में दो समाज के विशेष लोगों को उपाधि से अलंकृत व सम्मानित किया जाता है इस बार अनिल जी बनेठा वाले और गायक राजीव विजयवर्गीय को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में विकास समिति के प्रमुख पदाधिकारी प्रेमचंद दफ्तरी, उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, मनोज शर्मा, जगदीश पटेल, पीडी गुप्ता, विकास सोमानी, सुभाष शर्मा, अमित शर्मा, अनिल शर्मा, योजन शर्मा ,हेमराज राजोरा, राजेंद्र अग्रवाल ,अतुल मंगल, गुलाब कोरानी, मुकेश डांगरी का विशेष रूप से योगदान है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *