अभिव्यक्ति गरबा में ‘मोरनी’ के गेटअप में आई युवती:वीरू, जय और गब्बर भी नाचे, 11 किलो की मटकियों के साथ डांस, देखिए-26 PHOTOS

जयपुर में दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के तीसरे दिन भी धूम मची रही। मानसरोवर के वीटी रोड ग्राउंड में बने गरबा वेन्यू को भगवान गणेश की थीम पर सजाया गया है, जहां राजस्थानी संस्कृति की झलक भी दिखाई दे रही है। महोत्सव में जयपुर सहित राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा से लोग शामिल हुए। इस साल भी पार्टिसिपेंट अलग-अलग थीम की कॉस्ट्यूम पहनकर अभिव्यक्ति का हिस्सा बन रहे हैं। शुक्रवार को भी कई प्रतिभागी आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें… विंग कमांडर व्योमिका सिंह बनकर आईं जयपुर की प्राची खंडेलवाल सबसे आगे रहीं। उन्होंने तिरंगा फहराकर पूरे पांडाल को देशभक्ति से भर दिया। वहीं, सोलर ग्रुप ने ‘शोले’ फिल्म के मशहूर किरदारों को पेश किया। गरबा के पांडाल में 9 साल की राधिका मां दुर्गा के रूप में सबका ध्यान खींच रही थीं। एक युवक डोनाल्ड ट्रम्प बनकर आया और भारत-अमेरिका के अच्छे संबंधों का मैसेज देता नजर आया। गरबा महोत्सव में शालू सागर ने सिर पर 11 किलो की मटकियां रखकर डांस किया। सुमित अग्रवाल शाहजहां और सौरभ यादव दरबारी बनकर पहुंचे। वहीं, मनीषा साउथ इंडियन लुक में नारियल पानी के साथ छाई रहीं। हेमा खत्री ‘मोरनी’ के गेटअप में अपने अनोखे परिधान से सबका मन मोह लिया। देखिए, 26 PHOTOS में गरबा महोत्सव में मस्ती के रंग… फोटो- 1
अभिव्यक्ति गरबा की महाआरती से हुई शुरुआत फोटो- 2 डिजाइन अपने पिता और पति को समर्पित फोटो-3
सुमित बने शाहजहां, सौरभ बने दरबारी फोटो- 4
राजस्थानी ड्रेस सबसे फेवरेट फोटो- 5 11 किलो वजन वाली मटकी ​​​​​के साथ किया डांस फोटो- 6
मोरनी का अवतार, गरबा में अपने अनोखे गेटअप से छाईं फोटो- 7
साउथ इंडियन लुक ने खींचा सबका ध्यान फोटो- 8
गब्बर बनकर आया युवक फोटो- 9
ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर आईं युवतियां फोटो- 10
एक जैसे परिधानों और छतरियों से खींचा ध्यान फोटो- 11
युवक-युवतियों ने जमकर डांस किया फोटो- 12
दिल पे चलाई छुरियां गाने पर दोस्तों के साथ किया डांस फोटो- 13
अनोखे चश्मे वाली युवती ने खींचा ध्यान फोटो- 14
युवाओं ने जमाया राजस्थानी रंग फोटो- 15
डोनाल्ड ट्रंप बनकर पहुंचा युवक फोटो- 16
विंग कमांडर व्योमिका सिंह के गेटअप में पहुंची युवती फोटो- 17
प्रेमानंद महाराज का मुकुट लगाकर पहुंची महिला फोटो- 18
9 साल की बच्ची बनी मां दुर्गा फोटो- 19
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का ड्रोन शॉट फोटो- 20
काले-सफेद कपड़ों और मोर पंखों से छाया रंग फोटो- 21
एक जैसी साड़ियों में दिखा याराना, जमकर किया डांस फोटो- 22
व्हाइट ड्रेस पहनकर आई युवती ने किया डांस फोटो- 23
काठियावाड़ी ड्रेस पहनकर आया युवक फोटो- 24
सदाबहार गीतों का जादू भी सिर चढ़कर बोला फोटो- 25
राजस्थानी गानों पर थिरके लोग फोटो- 26
गुजराती ड्रेस पहनकर आई युवती अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… अभिव्यक्ति गरबा में बेटे के साथ झूमीं यूट्यूबर:कृष्णा क्यूटो बना सबका फेवरेट; थीम वाले ड्रेस पहनकर गुजराती धुनों पर थिरके लोग अभिव्यक्ति गरबा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बनकर पहुंचा युवक:भाई-बहन ने किया धमाल, रेट्रो लुक की दिखी झलक, राजस्थानी गानों पर जोश हाई; देखिए 24 PHOTOS PHOTO’S में देखें भास्कर का गरबा महोत्सव:मां-बेटी ने गुजराती स्टेप कर किया डांस, कॉस्टयूम पर जय श्री कृष्णा लिखवा कर खेला डांडिया दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव, 1.80 वॉट का साउंड:गुजराती, बॉलीवुड फ्यूजन के साथ रिवर्स स्टेप, दो घंटे बिना रुके खेला डांडिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *