खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भड़काऊ VIDEO जारी किया:बोला- दिवाली पर अयोध्या में अंधेरा करूंगा, पंजाब में रहना है तो दिवाली न मनाएं

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने फिर भड़काऊ वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल दिवाली पर जब अयोध्या में लाखों दीये जलाए जाएंगे, तो वह वहां अंधेरा कराएगा। संगठन के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर अन्य राज्यों से आए लोगों को 19 अक्टूबर तक पंजाब छोड़ने की भी धमकी दी। उसने कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। हालांकि पन्नू पहले भी इस तरह की कई धमकियां दे चुका है लेकिन कभी ऐसा कुछ कर नहीं पाया। पन्नू ने अपनी वीडियो में बटाला रेलवे स्टेशन के शॉट्स शेयर किए हैं और दावा किया है कि वहां खालिस्तानी नारे लिखे गए। उसने कहा कि ये नारे स्टेशन के बोर्ड और इलेक्ट्रिसिटी बॉक्स पर लिखे गए हैं। पन्नू ने साथ ही अचलेश्वर धाम मंदिर का भी जिक्र किया। हालांकि, उसके दावों की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। वीडियो जारी कर पन्नू ने क्या-क्या कहा.. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा कि पंजाब हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। उसने कहा कि 19 अक्टूबर तक बटाला रेलवे स्टेशन पर छापे लगेंगे। यहां नारे लिखे गए हैं। पन्नू ने पंजाब के DGP गौरव यादव को भी चेतावनी देते हुए मान सरकार को “तीला-तीला” करने की धमकी दी है। प्रवासियों और हिंदुत्व का मुद्दा उठाया
अपने संदेश में पन्नू ने कहा कि खासकर वे पंजाबी राज्य छोड़ें, जो हिंदुत्व आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। उसने चेतावनी दी कि अल्टीमेटम न मानने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह क्या करेगा। पन्नू पहले भी धमकियां दे चुका, सभी का नतीजा कुछ नहीं 15 अगस्त को ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी
आतंकी पन्नू ने इसी साल अगस्त महीने में एक वीडियो जारी कर 15 अगस्त के मौके पर भारत में ट्रेन में ब्लास्ट की धमकी दी थी। उसने लोगों को चेतावनी दी थी कि 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करें। किसी भी ट्रेन में ब्लास्ट हो सकता है। वह अपने साथी जश्नप्रीत सिंह के कथित एनकाउंटर पर भड़का था। उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी सीधे निशाने पर लेते हुए कहा था कि मान सरकार ने खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ “पहली गोली” चला दी है और “गोली का जवाब गोली” से दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ अभी तक हुआ नहीं। बीते साल नवंबर में राम मंदिर को बम से उड़ाने की बात कही
बीते साल नवंबर में पन्नू ने अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसने वीडियो जारी कर कहा कि 16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी। उसने यह भी कहा कि हम हिंदुत्ववादी विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे। साथ ही पन्नू ने कनाडा में भारतीय मूल के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को भी धमकी दी थी। एअर इंडिया फ्लाइट में विस्फोट करवाने की धमकी दी
आतंकी पन्नू ने पिछले साल नवंबर में ही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी दी। उसने वीडियो जारी कर 1984 के सिख दंगों का बदला लेने की बात कही थी। साथ ही लोगों को चेताया था कि 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया की किसी भी फ्लाइट में सफर न करें। अमेरिका में रेफरेंडम करवाने का दावा किया था
इसके पहले, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रेफरेंडम करवाने का दावा किया था। उसने वीडियो में हिंदुस्तान को तहस-नहस करने के बम तैयार करने और खालिस्तान का प्रचार करने का दावा किया। हालांकि, वायरल हुई तस्वीरों में अधिकांश कुर्सियां खाली थीं, जिससे पन्नू के दावे झूठे साबित हुए। —————————— आतंकी पन्नू का दावा- अमृतसर में खालिस्तानी नारे लिखे:दिवाली पर ब्लैकआउट की धमकी, बोला- राहुल गांधी को सिरोपा देने वाले वड़िंग-औजला टारगेट पर खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने अमृतसर में विवादित गतिविधियों का दावा किया है। संगठन के प्रमुख पन्नू का दावा है कि उसने अमृतसर जिला कोर्ट परिसर की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखवाए और गांधी परिवार के खिलाफ स्प्रे-पेंट से नारे भी लगाए। पन्नू ने वीडियो में कहा कि “1984 के कातिलों को पनाह देने वाले राहुल गांधी, राजा वड़िंग और सांसद गुरजीत सिंह औजला हमारे निशाने पर हैं।” (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *