इंदु कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट पर हमला, लगी गोली:धनबाद में डीएवी स्कूल के पास हुई वारदात, बाइक सवार बदमाश ने मारी गोली

धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) गोपाल रेड्डी पर शनिवार को हमला हुआ। बाइक सवार अपराधी ने मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डीएवी स्कूल के पास उनकी कार पर फायरिंग की। गोपाल रेड्डी की जांघ में लगी गोली फायरिंग के दौरान एक गोली कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली पिछले दरवाजे को भेदते हुए गोपाल रेड्डी की जांघ में जा धंसी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गोपाल रेड्डी को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूजा कर मंदिर से घर लौट रहे थे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपाल रेड्डी सुबह पूजा कर मंदिर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावर ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुनीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन शुरू की। धनबाद के डीएसपी नौशाद आलम भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सूचना मिली थी कि मुनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत DAV स्कूल काली मंदिर के पास इंदु प्रोजेक्ट कंपनी के अधिकारी गोपाल रेड्डी पर बाइक सवार अपराधी ने फायरिंग की है। इसमें वह घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम अपराधी की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। -नौशाद आलम, डीएसपी विधि व्यवस्था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *