धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गे अदनान की संपत्ति कुर्क:अदालत के आदेश पर हुई कार्रवाई, घर से अधिकांश सामान पहले ही हटा दिए गए थे

गैंगस्टर प्रिंस खान के कुख्यात गुर्गे अदनान उर्फ ‘अंडा’ पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। शनिवार को धनबाद के भूली थाना क्षेत्र स्थित वासेपुर में उसकी संपत्ति पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अदालत के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की। भूली थाना प्रभारी अभिनय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि घर से अधिकांश सामान पहले ही हटा दिए गए थे, लेकिन जो सामान मौके पर मिला, उसे जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। अदनान उर्फ ‘अंडा’ लंबे समय से गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसूलने का काम करता था। उसके खिलाफ कई मामलों में न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश पारित किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *