स्कूल के क्लासरूम में भरा नाले का गंदा पानी:कोंडागांव में 3 दिन से लगातार बारिश हो रही; बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब

कोंडागांव जिले में लगातार बारिश से कई जगहों में जलभराव की स्थिति बन गई है। शुक्रवार (26 सितंबर) को बाजार पारा में स्थित प्राथमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गंदे नाले का पानी घुस गया। स्कूल परिसर और कक्षाओं में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है स्कूल के क्लासरूम में भरे गंदा पानी के बीच बच्चों ने पढ़ाई की। जिससे उनमें संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। परिजनों ने नगर पालिका की जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। लगातार बारिश से घर-खेत सब जगह भरा पानी बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के प्रभाव से जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण खेतों और घरों के साथ-साथ अब स्कूलों में भी पानी भर गया है। शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए थे और इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च करने की बात कही गई थी। हालांकि, बाजार पारा स्कूल की मौजूदा स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती है। जमीनी स्तर पर उचित प्रबंधन नहीं नगर पालिका की जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। नालियों का पानी सीधे स्कूल परिसर और कक्षाओं में घुसना यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर उचित प्रबंधन का अभाव है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब तक न तो शिक्षा विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी और न ही प्रशासन का कोई प्रतिनिधि स्थिति का जायजा लेने स्कूल पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *