भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का ऐलान दिवाली के बाद होगा। संभाग और जिले के दौरे पर निकले भाजयुमो अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के चयन की तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी कोर कमेटी को वो अपनी लिस्ट बनाकर देंगे। कमेटी से लिस्ट पास होने के बाद उसकी घोषणा की जाएगी। भाजयुमो सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष राहुल टिकरिया की टीम में पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजयुमो की नई कार्यकारिणी में कुछ पुराने पदाधिकारियों को प्रमोट भी किया जाएगा। 35 साल से कम वालों को पद भाजयुमो नेताओं के अनुसार, नए पदाधिकारियों के चयन में एजुकेशन और पार्टी के लिए उनके संघर्ष को देखा जाएगा। भाजयुमो अध्यक्ष की टीम में 32 से 35 साल के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। एक महीने पहले ही अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने भाजयुमो की कमान संभाली है। जिसके बाद वो लगातार प्रदेश के दौरे में हैं। युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कवायद राजनीतिक जानकार मानते हैं कि, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की रणनीति के तहत भाजपा ने टिकरिया को जिम्मेदारी सौंपी है। उनका कार्यकाल पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि वे न केवल युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, बल्कि उनके मुद्दों और सुझावों को भी गंभीरता से ले रहे हैं। संगठन सूत्र बताते हैं कि, दिवाली के बाद जब टीम की घोषणा होगी, तो इसमें कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कुछ अनुभवी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शक की भूमिका में रखा जाएगा ताकि संगठन में संतुलन बना रहे। पद संभालने के बाद से विवादों में टिकरिया राहुल टिकरिया ने 26 अगस्त को भाजयुमो का पदभार ग्रहण किया था। पदभार ग्रहण करने के बाद ही कुछ दिनों के अंतराल में उन पर विवादित आरोप लगे। भाजयुमो अध्यक्ष ने इन मामलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पूरे मामले को विपक्ष द्वारा बदनाम करने की साजिश करार दिया था। एक मामले में राहुल की तरफ से बीजेपी नेताओं ने सिविल लाइन थाने में शिकायत भी की थी। अब पढ़िए नई टीम की नियुक्ति पर भाजयुमो अध्यक्ष ने क्या कहा ? दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि, संभागों का दौरा अभी कर रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर टीम गठन करने की प्रक्रिया जारी है। लिस्ट बनाकर प्रदेश संगठन की कोर कमेटी को दिया जाएगा। वहां से नाम फाइनल हाेने के बाद लिस्ट सार्वजनिक की जाएगी।


