बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत:रामानुजगंज में पेड़ गिरने से सड़क पर लगा लंबा जाम; बिजली आपूर्ति बाधित

बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार (26 सितंबर) शाम की है। इसी दिन रामानुजगंज के पास लुरगी में एक बड़ा पेड़ गिरने से मुख्य सड़क पर घंटों यातायात बाधित रहा। यह घटना विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बनापति में हुई। तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से शिवकुमार पिता धनराज के तीन मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मवेशी घर के पास एक पेड़ के नीचे बंधे हुए थे। बिजली गिरने से पास का एक बिजली का खंभा भी टूट गया और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ गिरने से यातायात बाधित दूसरी घटना रामानुजगंज से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम लुरगी मोड़ के पास हुई। यहां मुख्य सड़क पर लिप्टस का एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। पेड़ गिरने से वहां लगा बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया जा सका, जिसके बाद वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *