जागो समारोह में खाना कम पड़ने पर हलवाई को पीटा:लुधियाना में दूल्हे सहित 4 पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

लुधियाना जिले के जगराओं में विवाह से पहले आयोजित जागो समारोह के दौरान खाने-पीने का सामान कम पड़ने पर विवाद हो गया। दूल्हे गुरप्रीत सिंह और उसके परिजनों ने हलवाई हरदीप सिंह और उसके रिश्तेदार लवप्रीत सिंह के साथ मारपीट की। हठूर थाना पुलिस के एएसआई सुल्खन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद जोरा सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह और दिनेश पासवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी दिनेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। बाकी तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही उन्हें भी पकड़ने का आश्वासन दिया है। खाना कम पड़ने पर दूल्हे के परिजनों ने मारपीट की पीड़ित लवप्रीत सिंह, जो संगरूर जिले के गांव टिब्बा का निवासी है, ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसका बुआ का बेटा हरदीप सिंह हलवाई का काम कर रहा था। समारोह में भीड़ अधिक होने के कारण भोजन कम पड़ गया। इस पर दूल्हे के पिता जोरा सिंह ने हलवाई से गाली-गलौच शुरू कर दी और बाद में अपने दोनों बेटों तथा नौकर के साथ मिलकर मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *