पाली में भाई पर बहन से रेप करने का आरोप:बोली- सोशल मीडिया से पहचान हुई तो धर्म की बहन बनाया, प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर की जबरदस्ती

पाली में एक युवती ने अपने ही रिश्ते के भाई पर प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाकर बेहोश कर रेप करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि किसी को कुछ बताने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।
देसूरी थाने के SHO शिवनारायण मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक 35 साल की युवती ने 25 सितम्बर को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि मई महीने पर इंस्टाग्राम के जरिए उसकी अहमदाबाद निवासी हर्ष से पहचान हुई। सोशल मीडिया प बातचीत शुरू हुई और फिर फोन पर बाते होने लगी। हर्ष उसे बहन बनाना चाहता था। ऐसे में वह उसके घर परिवार सहित आया और राखी बंधवाई। उसके बुलावे पर वह भी परिवार सहित अहमदाबाद गई। तीन-चार दिन वहां रूकी। इस दौरान खरीदारी भी की। पूरे परिवार के हर्ष ने कपड़े करवाकर उन्हें विदा किया। पति-बच्चे यात्रा में गए पीछे से आया घर
रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया कि जुलाई 2025 में हर्ष अहमदाबाद से उसके घर आया। साथ में मिठाई लेकर आया और बोला कि यह प्रसाद है। जैसे ही उसने प्रसाद खाया बेहोश हो गई। उसके बाद हर्ष ने बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। आरोप है कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। और किसी को कुछ बनाते पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। SHO बोले मामला दर्जकर जांच शुरू की
मामले में देसूरी थाने के SHO शिवनारायण मीणा ने कहा कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसको लेकर जांच कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *