एआई से बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर किए थे शेयर, पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया था मामला

एआई का गलत यूज कर युवती के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 7 माह पहले पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामला बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना इलाके का है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि रुपए ऐंठने के लिए अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस के अनुसार शहर निवासी पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया- आरोपी मेरी बच्ची का अश्लील वीडियो एडिट कर ब्लैकमेल कर रहा है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और सूचना के आधार पर संदिग्ध आरोपी को डिटेन किया। कोतवाल बलभद्र सिंह ने बताया- आरोपी ने एआई को गलत यूज करके फोटो और अश्लील वीडियो बनाए। फिर उसके बाद उसको सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे। कोतवाली के कॉन्स्टेबल दामोदर ने कड़ी मशक्कत के बाद देरावर सिंह पुत्र भैराराम निवासी बईया जैसलमेर हाल बाड़मेर शहर इंद्रा नगर में रहता है। अश्लील वीडियो और फोटो के करने के पीछे रुपए ऐंठना सामने आया है। आरोपी मोबाइल से एआई का गलत उपयोग कर एडिट किए। फिलहाल जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *