फलोदी के मोड़किया गांव में मधुमक्खियों का हमला:खेत में काम कर रहे कई लोग घायल, 3 फलोदी अस्पताल में भर्ती

फलोदी के बाप उपखंड स्थित मोड़किया गांव के एक खेत में मधुमक्खियों के हमले में कई श्रमिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को फलोदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंभ शक्ति नगर राणेरी निवासी हरजीराम बारूपाल ने बताया- उनके भाई और परिवार के सदस्य मोड़किया के कृषि फार्म पर बाजरे की कटाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बड़ी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हमले में गंभीर रूप से घायल धाफु देवी, अंबाराम चौहान और एक छोटी बच्ची लकिता को फलोदी जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर एडवोकेट गोरधन जयपाल और चंदन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया- इन दिनों इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और समय पर इलाज न मिलने पर रोगी की जान भी जा सकती है। उन्होंने सावधानी बरतने की सलाह दी। इस बीच, जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया- अस्पताल में अधिकतर पंखे बंद पड़े हैं और साफ-सफाई का भी अभाव है। कई बार एक ही बिस्तर पर दो मरीजों को सोना पड़ता है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *