गिरिडीह से लूट की कार बरामद, दो गिरफ्तार:बोकारो में गाड़ी बेचने के बहाने बुलाकर लूटी थी कार, शराब तस्करी में इस्तेमाल की थी योजना

बोकारो पुलिस ने OLX के माध्यम से हुई मारुति स्विफ्ट कार लूट का खुलासा किया है। इस मामले में गिरिडीह से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी की गई कार भी बरामद कर ली गई है। बोकारो के चिरा चास थाना क्षेत्र में 26 सितंबर को बिट्टू कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि OLX पर गाड़ी बेचने के बहाने दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें तलगड़िया मोड़ पर बुलाया और उनकी मारुति स्विफ्ट लेकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए चास एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरिडीह के पीरटांड़ और डुमरी क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ा। इनकी पहचान जमुई जिले के अलीगंज निवासी नितीश कुमार (21) और तेलारडीह निवासी प्रवेश मांझी (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई स्विफ्ट कार, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए वाहन का इस्तेमाल बिहार में शराब तस्करी के लिए करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार प्रवेश मांझी पर नवादा जिले के काशीचक थाना में पहले से ही एक मामला दर्ज है, जबकि नितीश कुमार के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *