अमृतसर में नाबालिग को लेकर चचेरा भाई फरार:स्कूल के बाद घर नहीं लौटी, 2 महीने बाद बरामद, आरोपी को भेजा जेल

पंजाब के अमृतसर में एक नाबालिग लड़की को उसका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने 2 महीने की तलाश के बाद लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नाबालिग को महिला सुरक्षा इकाई की निगरानी में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और विभिन्न स्थानों पर छिपा हुआ था। स्कूल के बाद घर नहीं लौटी नाबालिग अमृतसर के थाना बी डिवीजन क्षेत्र का यह पूरा मामला है। करीब 2 महीने पहले एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी, जो नौंवी कक्षा में पढ़ती है। वो स्कूल से घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बहला-फुसलाकर ले गया था चचेरा भाई पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि नाबालिग लड़की अपने चचेरे भाई के साथ है। लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद, पुलिस ने 26 सितंबर को लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि आरोपी को अजनाला में एक स्थान से पकड़ा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी की उम्र 20 वर्ष है, जबकि लड़की 16 साल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *