अग्रसेन भवन में मनाई जाएगी करवा चौथ:अग्रवाल महिला उप समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की, पुरस्कार भी दिए जाएंगे

अग्रवाल महिला उप समिति की बैठक शनिवार को जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ पर सज गृहिणी प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह पारिवारिक एकता, स्नेह और संस्कृति से जुड़ा उत्सव है। इस पर्व का उद्देश्य दांपत्य जीवन में विश्वास और प्रेम को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न खेल, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे सभी महिलाओं को आपसी मेलजोल का अवसर मिल सके। समिति का प्रयास है कि यह पर्व सभी महिलाओं के लिए यादगार बने। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष रीनू बंसल, सचिव अंजली गोयल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, संगठन मंत्री डॉ. शिवानी गर्ग, प्रचार मंत्री ललिता बंसल, सह सचिव प्रीति गुप्ता, विधि मंत्री प्रियंका गोयल और सदस्य रेणु गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *