रायपुर की स्टील फैक्ट्री में हादसा, 6 कर्मचारियों की मौत:6 झुलसे, इनमें 2 की हालत नाजुक, घायलों में UP-बिहार-बंगाल के मजदूर

रायपुर के सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटनेंस के दौरान हादसा हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं। वहीं निजी स्टील प्लांट के अंदर पुलिस के आलाधिकारी समेत SDM, TI मौजूद रहे। वहीं बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजन ने प्लांट को घेरे रखा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री निर्माणाधीन है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर में निजी स्टील फैक्ट्री में हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *