दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव का आज दूसरा दिन:एक्ट्रेस रिमी सेन चीफ गेस्ट, युवाओं के साथ खेलेंगी गरबा

भक्ति और शक्ति की नगरी सूर्यनगरी जोधपुर में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2025 पालिटेक्निक कॉलेज के ग्राउंड में खेला जा रहा है। आज गरबा महोत्सव का दूसरा दिन है और शहर के लोगों में इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शाम 7 बजे से हो लोग एंट्री लेने के लिए गेट पर नजर आए। रात दस बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर रंग बिरंगी लाइटों और खूबसूरत मंच के साथ महोत्सव का हर पहलू सुंदर नजर आ रहा है। कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। आज के कार्यक्रम के बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन चीफ गेस्ट हैं। रिमी आज यूथ के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आएगी। इसको लेकर यहां पर दो सर्किल बनाए गए हैं। जिसमें अलग अलग कैटगरी में डांडिया खेला जा रहा है। पहली कैटेगरी में वो लोग हैं जिन्होंने दैनिक भास्कर के डांडिया महोत्सव को लेकर हुई वर्कशॉप के ट्रेनिंग ली थी, जबकि दूसरे सर्किल के उन कपल को एंट्री दी जा रही है जो ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे हैं। गरबा महोत्सव में अलग अलग राज्यों के कल्चर से जुड़ी चीजें भी देखने को मिल रही है। मारवाड़ी जूलरी रखड़ी, बोर, हथफूल, नथनी से लेकर मॉर्डन ज्वैलरी पहनकर यूथ डांडिया खेलने पहुंचा है। इसके अलावा यूथ खुद की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर भी डांडिया के कार्यक्रम में खुद को औरों से अलग दिखने की होड़ में नजर आए। इस बार ग्राउंड में करीब 2 लाख वॉट का साउंड दूसरे दिन लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *