टीकाराम जूली बाइक चलाकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे:हेलमेट भी पहना, पिछले दिनों वन मंत्री बिना हेलमेट के गए थे

अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को बाइक चलाकर करणी माता मंदिर पहुंचे। इस दौरान जूली व उनके पीछे बैठे शख्स दोनों ही हेलमेट पहनकर मोती डूंगरी स्थित कार्यालय से बाला किला के पास स्थित करणी माता मंदिर तक बाइक से पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां करणी के दर्शन किए, भोग लगाया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जूली ने कहा- करणी माता हर नागरिक को सुख, समृद्धि और सुरक्षा प्रदान करें तथा भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि जनता को राहत मिल सके। बता दें कि कुछ दिन पहले वन मंत्री संजय शर्मा भी मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। भाजपा सरकार पर निशाना जूली ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य के हालात अच्छे नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपने स्वार्थ और लाभ के लिए काम कर रही है, जबकि जनता परेशानियों से जूझ रही है। बावड़ी के पुनर्निर्माण की मांग इस दौरान जूली ने करणी माता मंदिर के पास स्थित बावड़ी के पुनर्निर्माण की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा- यह बावड़ी ऐतिहासिक महत्व रखती है, जिसे पूर्व में तोड़ा गया था। अगर इसका पुनर्निर्माण किया जाए तो यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी और इलाके की खूबसूरती भी बढ़ेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *