बरनाला में सेहत से खिलवाड़:50 किलो पनीर-तेल मिलावटी मिला, नामी फर्म में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से खुली पोल

पंजाब के बरनाला में त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने आज धनौला कस्बे में विभिन्न डेयरी फार्मों और दूध की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूध, पनीर और खाद्य तेल के नमूने लिए गए, जबकि 50 किलोग्राम पनीर और रिफाइंड तेल सील किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चरणजीत सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। धनौला कस्बे के एक नामी दूध उत्पाद बनाने वाले फर्म पर भारी मात्रा में रिफाइंड तेल और पनीर बरामद किया गया। विभाग ने सात खाली टीन, एक भरा टीन रिफाइंड तेल और 50 किलोग्राम पनीर को सील कर दिया। चंडीगढ़ समेत कई बड़े शहरों में सप्लाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर विभाग लगातार जांच कर रहा है। इसी के तहत बरनाला शहर के धनौला में दूध या इससे बने उत्पादों की दुकानों से जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि धनौला की जिस दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में पनीर और रिफाइंड तेल बरामद हुआ है, उसका सामान चंडीगढ़ और अन्य शहरों में भी सप्लाई किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद वस्तुओं के नमूने आगे की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। यह कार्रवाई संदिग्ध आधार पर की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *