वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में बिलासपुर में सर्वदलीय प्रदर्शन:नेताओं ने गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, विधायक बोले-रिहाई नहीं हुई तो करेंगे ‘जेल भरो आंदोलन’

लद्दाख की राजधानी लेह में हुई हिंसा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में आज बिलासपुर में सभी दलों ने मिलकर धरना और प्रदर्शन किया। अंबेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआईएमएल और रेलवे से जुड़े संगठनों ने इकट्ठा होकर सोनम वांगचुक की बिना शर्त रिहाई की मांग की। इस मौके पर कोटा से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अगर सरकार ने वांगचुक को तुरंत रिहा नहीं किया, तो नौजवानों को साथ लेकर ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भड़के विधायक कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उन पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाकर उन्हें जेल में डाला है, जो देशभर में गलत बताया जा रहा है। विधायक ने कहा कि आज देश में अपने विचार रखने और सवाल पूछने की आज़ादी नहीं बची है, यह हालात हिटलरशाही जैसे हैं। उन्होंने कहा, पहले हम गोरों से लड़े थे, अब चोरों से लड़ेंगे। इन चोरों को देश से निकाल कर रहेंगे। धरना प्रदर्शन में आप पार्टी के जसबीर सिंह, सीपीआईएम के रवि बैनर्जी, कांग्रेस नेता प्रमोद नायक, अभयनारायण राय, नंद कश्यप, पवन शर्मा, लखन सुबोध, प्रथमेश मिश्रा, किरण पाल समेत कई लोगों ने अपनी बात रखी। सोशल मीडिया से मिला धरने को समर्थन जानकारी के मुताबिक, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन का आयोजन आम आदमी पार्टी (AAP) ने किया था। इसकी जानकारी सोशल मीडिया और पर्चों के जरिए दी गई। पर्चे में आयोजकों के रूप में आप के जसबीर सिंह और सीपीआईएम के रवि बैनर्जी का नाम छपा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *