गरबे के बीच एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने का वीडियो:नर्मदापुरम में नाबालिगों के बीच झगड़ा; महिला-युवतियां डरकर भागीं

नर्मदापुरम के पिपरिया से एक गरबे महोत्सव के दौरान दो गुटों में झगड़ा हुआ। लड़कों ने एक दूसरे को जमकर लात-घूंसे मारे। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। गरबा कर रही महिला, युवतियां भयभीत हो गईं। मारपीट का वीडियो गरबे में मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया। वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, एक लड़के पर दो-तीन लड़के लात-घूंसे से मारपीट कर रहे हैं। गरबा महोत्सव में गाली-गलौज करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मौजूद गरबा करने आई महिलाएं और युवतियां डर कर दूर जा रही। हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं हुई। जिससे कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। मारपीट करने वाले सभी नाबालिग है। वीडियो 24 सितम्बर की रात को पिपरिया के आनंद भूमि हथवास में अनवी ग्रुप द्वारा आयोजित ​​​​​​गरबा महोत्सव का है। मंगलवारा थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी का कहना है कि 24 सितम्बर को आनंद भूमि में गरबा हुआ। महोत्सव में गरबा करने के दौरान एक नाबालिग लड़के की लात दूसरे को लग गई थी। इसी बात को लेकर 15, 16 साल के तीन लड़के वो मारपीट करने लगे। विवाद के बाद आयोजन समिति ने विवाद करने वाले युवकों को बाहर कर दिया था। मामले में शिकायत नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *