बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, युवती की मौत:4 लोग घायल, भेरूजी के दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

झालावाड़ के पिड़ावा इलाके में मं​दिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, 4 दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिड़ावा पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे की सूचना पर झालावाड़ अस्पताल पहुंचे डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि रविवार रात को झालावाड़ के नजदीक तीतरवासा गांव निवासी 5 लोग पिड़ावा के कोटड़ी गांव में भेरू जी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, इसी बीच उनकी कार पुलिया के नजदीक बेकाबू होकर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर सभी को झालावाड़ अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने युवती मंजू (18) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में सपना (21) पुत्री रविंद्र मेघवाल तीतरवासा, धीरज (28) पत्नी राकेश, ईश्वर (11) पुत्र बालचंद, राकेश पुत्र संतराम शामिल ​हैं। सभी घायलों का इलाज झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में चल रहा है। युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *