नवरात्रों में दैनिक भास्कर झुंझुनूं वासियों के लिए सीजन का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव लेकर आया है। यह तीन दिवसीय महोत्सव सोमवार 6:30 बजे से, पीरू सिंह स्कूल खेल मैदान में आयोजित होगा। इसमें शहरवासियों को जश्न और उत्साह का माहौल मिलेगा। एंट्री सिर्फ पास से दैनिक भास्कर के नवरात्रि कार्यक्रम में प्रवेश केवल कपल और फैमिली को ही पास के जरिए मिलेगा। बिना पास किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। गरबा महोत्सव के दौरान बेस्ट कपल, बेस्ट किड डांस (बॉय और गर्ल), बेस्ट ड्रेस मेल और बेस्ट ड्रेस फीमेल जैसी कैटेगरीज में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सहयोगी संस्थान इस आयोजन में रोड नंबर 1 स्थित गीतांजलि ज्वैलर्स, न्यू आनंद ज्वैलर्स, अनुश्री डायग्नोस्टिक, जे.एम. क्रिएशन (झाबरमल,मन्नालाल), गणपति नगर मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड शुरू रोड स्थित आरुणि मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शेखावाटी वन वीक सीरीज, रोड नंबर 3 स्थित सोमरा होंडा और कुबेर सुजुकी मोटर्स सहयोगी संस्थान हैं। प्रवेश पास भी शहर के यह प्रमुख सहयोगी संस्थानों से ही मिलेंगे। बता दें कि दैनिक भास्कर के सबसे बड़े गरबा महोत्सव में शिरकत करने के लिए कपल व फैमिली प्रवेश पास की व्यवस्था की गई है।


