राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायपुर महानगर में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विजयादशमी कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को पथ संचलन के साथ हुई। रायपुर महानगर के 14 नगरों में से 5 नगरों की 5 बस्तियों में संचलन हुआ। पांच बस्तियों से लगभग 500 स्वयंसेवकों ने संचलन में हिस्सा लिया। 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलेगा संचलन संघ शताब्दी वर्ष के इस प्रथम विजयादशमी कार्यक्रम में मंडल/बस्ती स्तर के प्रत्येक स्वयंसेवक को गणवेश में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पथ संचलन 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इन पांच नगरों में हुआ पथ संचलन लोगों में उत्साह, स्वयंसेवकों में दिखा अनुशासन सभी नगरों में पथ संचलन अनुशासन और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। रायपुर महानगर में संघ के शताब्दी वर्ष का यह पहला बड़ा आयोजन है।


