लुधियाना में 4 अक्तूबर से सरस मेला:डीसी बोले-गुरदास मान करेंगे स्टार नाइट की शुरूआत,10 को सरताज की महफिल

पंजाब के लुधियाना में 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक सरस मेला आयोजित किया जा रहा है। सरस मेले में दस दिन तक पंजाब के नामचीन गायक रात में परफॉरमेंस देंगे। स्टार नाइट की शुरुआत पंजाब के प्रसिद्ध गायक गुरदास मान से होगी। गुरदास मान 4 अक्तूबर को अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा सतिंदर सरताज, रणजीत बावा से लेकर गिप्पी ग्रेवाल जैसे कलाकर हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने स्टार नाइट में प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों का शेड्यूल जारी किया है। डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि स्टार नाइट पेड होगी। उन्होंने बताया कि स्टार नाइट देखने के लिए लोगों को टिकट लेनी होगी। टिकट की राशि प्रशासन एक दो दिन में फाइनल कर देगा। स्टार नाइट से मिलने वाली राशि बाढ़ रिलीफ फंड में जाएगी
डीसी हिमांशु जैन ने जानकारी दी कि इस मेले से प्राप्त सभी आय हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु फ्लड रिलीफ फंड में दान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल पंजाब की समृद्ध संस्कृति का उत्सव है, बल्कि एक सामाजिक योगदान का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो जरूर इसका हिस्सा बनें और बाढ़ पीड़ितों की मदद में योगदान दें। स्टार नाइट्स का शेड्यूल 4 अक्टूबर : गुरदास मान
5 अक्टूबर: कुलविंदर बिल्ला
6 अक्टूबर बसंत कौर और परी पंधेर
7 अक्टूबर कंवर ग्रेवाल और मनराज पात्तर
8 अक्टूबर गुरनाम भुल्लर, स्वीटराज बराड़, प्रभ बैंस, अस्मीत सेहरा और काला ग्रेवाल
9 अक्टूबर दिलप्रीत ढिल्लों और विक्की ढिल्लों
10 अक्टूबर सतिंदर सरताज
11 अक्टूबर रंजीत बावा
12 अक्टूबर जॉश बराड़ और गिताज बिंदरखिया
13 अक्टूबर गिप्पी ग्रेवाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *