नूंह में सेक्सटॉर्शन और ठगी में शामिल युवक गिरफ्तार:अपराधियों को बेचता था फर्जी सिम, बैग से 3 लाख कैश बरामद

नूंह जिले की साइबर क्राइम टीम ने सेक्सटॉर्शन और ऑनलाइन ठगी जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आमिर पुत्र शहजाद के नहेदा थाना बिछौर जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनएसडीएल और एसबीआई बैंक खातों से संबंधित ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें गुरुग्राम और झारखंड के गुमला जिले से हजारों रुपए की ठगी का खुलासा हुआ। आरोपी से तीन लाख रुपये की नगदी बरामद नूंह डीएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम की टीम को सूचना मिली कि आमिर ऑनलाइन सोशल मीडिया पर अपनी असली पहचान छुपाकर मोबाइल फोन और फर्जी सिम का इस्तेमाल करते हुए सेक्सटॉर्शन का धंधा करता है और अन्य साइबर अपराधियों को कमीशन पर सिम कार्ड उपलब्ध कराता है। नहर की पटरी के पास पुलिस ने दी दबिश सूचना के आधार पर बढ़ा नहेदा रोड पर नहर की पटरी के पास दबिश दी गई, जहां आरोपी को मौके से काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक पर्स, उसका आधार कार्ड, तीन फर्जी सिम कार्ड, 16 जीबी की पेन ड्राइव, एक रुपए का नोट, विजिटिंग कार्ड और कंधे पर लटकाए बैग से कुल तीन लाख रुपए नकद बरामद हुए। अपराधियों को सिम कार्ड बेचने के लिए खड़ा था पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि यह रुपए उसने सेक्सटॉर्शन और ऑनलाइन ठगी के जरिए कमाए हैं। आरोपी ने यह भी बताया कि वह इन पैसों को कमीशन पर डलवाने वालों से लेता था और सिम कार्ड अपराधियों को बेचने के इरादे से मौके पर खड़ा था। जांच में आरोपी के बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी में होने की भी पुष्टि हुई है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *