लुधियाना में जरूरतमंदों की मदद के लिए बनेंगे 76 प्वाइंट:नगर निगम और सिटी नीड्स संस्था साथ चलाएगी दान उत्सव मुहिम

लुधियाना नगर निगम और सिटी नीड्स संस्था की ओर से मिलकर दान उत्सव मनाने का ऐलान किया गया है। इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें अपील की गई कि लोग अपनी जरूरत से ज्यादा और उपयोग में आने वाली वस्तुएं दान करें, ताकि वे किसी जरूरतमंद के काम आ सकें।
संस्था ने यह संदेश दिया कि “जो चीज़ आपकी ज़रूरत की नहीं रही, वही किसी और की जिंदगी की अहम ज़रूरत बन सकती है।”यह दान उत्सव 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे शहर में 76 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं, जहाँ लोग कपड़े, किताबें, जूते, बर्तन, खिलौने और अन्य उपयोगी सामान दान कर सकते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में एनजीओ और संगठन इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।इसके अलावा, लोगों की सुविधा के लिए एक WhatsApp नंबर 9310000925 भी जारी किया गया है, जिस पर संदेश भेजकर कोई भी व्यक्ति मदद करने की इच्छा जता सकता है।कार्यक्रम के आयोजकों ने लुधियाना वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस अभियान को सफल बनाएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *