पंजाब के लुधियाना में आज जिला पुलिस ने फेस्टीवल सीजन के अवसर पर अलग-अलग इलाकों में बने मॉल, पार्किंग स्थलों में चैकिंग की। पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्ति भी मिले जिनका रिकार्ड चैक किया गया। चैकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। अवैध गतिविधि पर पुलिस की नजर ACP कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारियों के नेतृत्व में सराभा नगर क्षेत्र में सख्त चेकिंग की गई। इस दौरान मॉल, पार्किंग स्थल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग अपने परिवारों के साथ त्योहारों का आनंद बिना किसी डर के ले सकें। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने जनता से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें। नागरिकों से अनुरोध किया गया कि यदि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने यह भी कहा कि ऐसे विशेष अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे। सेफ सिटी कैमरों पर भी 24 घंटे पुलिस कर्मियों का नजरें है।


