शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:प्रेग्नेंट हुई तो मंदिर में की झूठी शादी, बच्ची संग छोड़ हुआ फरार, आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती कर बच्ची के साथ छोड़कर फरार हुए शादीशुदा आरोपी को आनंदनगर (भोपाल) से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने युवती से शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार संबंध बनाए और जब शादी की बात की तो लिव-इन में रहने और बाद में शादी करने का झूठा बहाना बनाया। दबाव डालकर आरोपी ने मंदिर में सिंदूर भरकर फर्जी शादी भी की। जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र की 24 वर्षीय पीड़िता ने 19 अगस्त 2024 को राजनांदगांव के सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता फिलहाल राजनांदगांव में रह रही है। अब जानिए क्या है मामला युवती ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में वह कुनकुरी (जशपुर) में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थी और किराए के मकान में रहती थी। इसी कंपनी में मनोज कुमार पांडे (44 वर्ष) भी काम करता था। वो मप्र के सतना जिले के बराकाला रघुराज नगर का रहने वाला है। ऑफिस के कामों में मदद कर बढ़ाई नजदीकियां मनोज युवती से अक्सर मिलता था और उसे ऑफिशियल कामों में मदद किया करता था। मनोज ने मदद के बहाने युवती से नज़दीकियां बढ़ाई। इसी बीच मनोज ने युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करेगा। इसी का फायदा उठाकर 7 मार्च 2024 को आरोपी पहली बार युवती के किराए के मकान में आया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने पहले लिव-इन में रहने और बाद में शादी करने का बहाना बनाया। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। दबाव डालने पर आरोपी उसे एक मंदिर ले गया और सिंदूर भरकर झूठी शादी की रस्म की। बेटी को जन्म देने के बाद छोड़ भागा आरोपी
जनवरी 2025 में आरोपी कुनकुरी की नौकरी छोड़ राजनांदगांव चला गया और वहां एक मिल में काम करने लगा। युवती ने अप्रैल 2025 में राजनांदगांव के सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। हॉस्पिटल दस्तावेज़ों में पति के नाम के रूप में खुद आरोपी ने हस्ताक्षर किए। लेकिन महज़ 8 मई 2025 को आरोपी युवती और नवजात को छोड़कर फरार हो गया। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। संपर्क करने की हर कोशिश नाकाम रही और आरोपी ने किराए का मकान तक का खर्च उठाना बंद कर दिया, जिससे पीड़िता जीवन यापन और मानसिक पीड़ा से जूझ रही थी। पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार
युवती की रिपोर्ट पर राजनांदगांव कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर केस को जीरो में कुनकुरी थाना, जशपुर स्थानांतरित कर दिया। जांच की जिम्मेदारी अजाक थाना जशपुर को सौंपी गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। टेक्निकल टीम और मुखबिर की मदद से पता चला कि आरोपी भोपाल के आनंदनगर में छिपा हुआ है। पुलिस की विशेष टीम वहां रवाना हुई और उसे हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। सबूतों की पुष्टि होने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा जशपुर पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे मामलों में पीड़िताओं को हर संभव न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस सतत प्रयासरत है। …………………………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें कवर्धा गैंगरेप…सुलेशन के नशे में किया दुष्कर्म:युवती को रात में अकेला देख बिगड़ी नीयत, बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर सुनसान जगह ले गए, 3 अरेस्ट छत्तीसगढ़ के कवर्धा आदिवासी युवती से गैंगरेप के 3 आरोपियों को पुलिस ने 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आदतन अपराधी है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। वारदात वाली रात तीनों ने एक दुकान से सुलेशन चुराई, नशा किया। रात में लड़की को अकेला देख उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और सुनसान इलाके में ले गए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *