रायगढ़ में दुर्गा पंडालो में माता की प्रतिमा विराजमान हुई:लालकिला, बद्रीनाथ मंदिर और नालंदा थीम पर बने पंडाल, माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ने लगी भीड़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नवरात्रि के सप्तमी को दुर्गा पंडालो में माता की प्रतिमा विराजमान की गई। जिसके बाद शाम में श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालो में जूटने लगी और माता के दर्शन कर पूजा-पाठ भी किया गया। दुर्गोत्सव को लेकर शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया है। शारदीय नवरात्रि के शुरू होते ही देवी मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। देवी मंदिरों में मनोकामना दीप भी प्रज्वलित किए गए। वहीं हर साल की तरह इस बार भी शहर में 30 से अधिक जगह पर छोटे-बड़े भव्य पंडाल बनाए गए हैं। जहां सप्तमी से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद शाम होने पर श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा पंडालो तक पहुंचने लगी। श्रद्धालु माता की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना मांग रहे थे, तो विधिविधान से पूजा अर्चना की जा रही थी। सप्तमी में शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बद्रीनाथ मंदिर, लालकिला और नालंदा थीम पर पंडाल
शहर के चक्रधर नगर चौक में इस बार बद्रीनाथ मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया है, जो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। इसके अलावा दक्षिण चक्रधर नगर का पंडाल लालकिला की थीम पर है। जिसके आसपास इंडिया गेट भी बनाया गया है। साथ ही ऑपरेशन सिंदुर का प्रोजेक्ट चलेगा। इसके अलावा युवक संघ दुर्गा समिति द्वारा नालंदा परिसर की थीम पर पंडाल बनाया है, जो दिखने में काफी सिंपल है पर आकर्षक नजर आ रहा है। पंडालो के आसपास आकर्षक सजावट
शहर में कई जगह पर दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं। ऐसे में इसके आसपास आकर्षक रंग बिरेंगे लाईट और झालरों से सजावट भी किए गए हैं। दुर्गा समिति के सदस्यों ने सजावट पर खासकर ध्यान दिया है। ताकि श्रद्धालु इसके प्रति आकर्षित हो। आकर्षक लाईट और रोशनी से शहर की सड़के रोशन है।
यहां-यहां बनाए गए दुर्गा पंडाल
शहर में लगभग करीब 30 से अधिक जगह पर पंडालो में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई है। इसमें दक्षिण चक्रधर अंबेडकर चौक, चक्रधर नगर चौक, स्टेशन चौक, बोईरदादर चौक, हंडी चौक, मिनी माता चौक, कालीबाड़ी, दरोगापारा, सत्तीगुड़ी चौक, कोतरा रोड, गौरी शंकर मंदिर के पास, ढिमरापुर, रामभांठा, लक्ष्मीपुर चौक, पैलेस रोड समेत शहर के अन्य जगह पर भव्य पंडाल बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *