देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार:जशपुर में व्हाट्सऐप ग्रुप पर हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी, भेजा गया जेल

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगोला में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने गोपाल राम (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने मंदिर समिति के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में देवी दुर्गा और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह मामला 28 सितंबर का है, जब बजरंग दल महादेव डांड के कार्यकर्ता उत्तम कुमार गुप्ता अपने साथियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बगीचा थाने पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि गोपाल राम ने व्हाट्सऐप ग्रुप में देवी दुर्गा, ब्राह्मण और हिंदू धर्म पर अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की है। इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और आम जनता में गहरा आक्रोश फैल गया। पुलिस ने दर्ज किया केस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बगीचा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 221/15 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1) और 299 के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को दी गई। उन्होंने थाना प्रभारी बगीचा को तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गोपाल राम को ग्राम रेंगोला से हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म कबूला पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *