साकेत अपार्टमेंट में दिनदहाड़े दो फ्लैटों में चोरी:लाखों का रूबी नेकलेस, सोना-चांदी, कैश गायब; बिलासपुर पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर के सिविल लाइन से 500 मीटर दूर स्थित साकेत अपार्टमेंट में दिनदहाड़े दो फ्लैटों में चोरी हो गई। चोरों ने एक फ्लैट से 5 लाख रुपए का रूबी नेकलेस और दूसरे से 15 तोला सोना-चांदी व नकदी चुरा ली। इस मामले में फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम जांच में जुटी है, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह अपार्टमेंट अग्रसेन चौक के पास एक व्यस्त और सुरक्षित क्षेत्र में माना जाता है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अपार्टमेंट के रहवासी सकते में हैं, क्योंकि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिविल लाइन पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं और चोरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही, अपार्टमेंट के गार्ड और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाने के टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी संतोष खंडेलवाल के फ्लैट से 3 लाख रुपए की चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। खंडेलवाल के बेटे-बहू बाहर रहते हैं। रविवार को वे एक कार्यक्रम में शामिल होने शहर आए थे। एक ही अपार्टमेंट में दो फ्लैटों में चोरी, जेवर और नकदी पार दोपहर में वे अपना सामान रखकर कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। करीब तीन बजे किसी ने उनके अपार्टमेंट का दरवाजा खुला देखा, जिसकी जानकारी अन्य रहवासियों को दी गई। चोरी की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान पता चला कि पास के बोधीसत्व ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर भी चोरी हुई है। यह फ्लैट सीमेंट प्लांट के जीएम एहसान अखलाख का है, जो फिलहाल अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में ओडिशा में हैं। उनके फ्लैट से 80 हजार रुपए की चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। एक साथ दो मकानों में हुई चोरी की जानकारी लगते ही एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने मामले की संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि व्यवसायी के मकान से सोने के जेवर चोरी हुए हैं। वहीं, दूसरे मकान में चोरी के गए सामान और नकदी की जानकारी मिली है। कुंडा उखाड़कर घुसे चोर
सीमेंट फैक्ट्री के जीएम के मकान में चोर कुंडा उखाड़कर घुसे थे। वहीं, व्यवसायी के मकान का भी कुंडा उखाड़ा गया है। पुलिस को आशंका है कि चोरों को दोनों मकान के सूने होने की जानकारी पहले से ही थी। यही वजह है कि चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है। शहर के बीच व्यस्ततम रोड के पास होने के कारण साकेत अपार्टमेंट को सुरक्षित कालोनियों में गिना जाता है। यहां पर चोरी की घटना के बाद से रहवासियों में भय व्याप्त है। दिनदहाड़े चोरी से पहले रेकी..
अपार्टमेंट के लगभग सभी मकानों में लोग रहते हैं। इसके कारण यहां पर दिनभर लोगों की चहल पहल बनी रहती है। इसके बाद भी चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इससे आशंका है कि चोरों ने यहां पहले ही रेकी की होगी।
चोर गिरोह को यहां के सूने मकानों की खबर पहले से रही होगी। पुख्ता जानकारी के बाद ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पड़ोसियों तक को भनक नहीं लगी
साकेत अपार्टमेंट के दो अलग-अलग ब्लाक के दूसरे और तीसरे मंजिल पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों ही घटनाओं की जानकारी पड़ोसियों को नहीं लग सकी। किसी ने व्यवसायी के दरवाजे को खुला देखा तब चोरी की आशंका हुई।
इसके बाद दूसरे मकान में चोरी की जानकारी लग सकी। इसके बाद अपार्टमेंट के सभी सूने मकानों की जानकारी जुटाई गई । हथियारों से तोड़ा लॉकर
सीमेंट प्लांट के जीएम एहसान अखलाख के मकान में घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर को तोड़ दिया है। जिस तरह से लाकर और दरवाजे के लॉक को तोड़ा गया है, आशंका है कि चोर अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे। इसके अलावा चोरों ने दोनों मकानों की अच्छी तरह से तलाशी ली है। चोर गिरोह आराम से घटना को अंजाम देकर भाग निकले। इधर अपार्टमेंट के गार्ड को भी इसकी भनक नहीं लग सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *