नूंह में पुलिस पर पथराव-फायरिंग,VIDEO:पंजाब से गाड़ियां चुराने वालों को पकड़ने गई थी टीम, आरोपियों ने भीड़ बुलाई, 3 पुलिसकर्मी घायल; 13 गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में पंजाब से गाड़ियां चुराने के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। शनिवार को इंदाना गांव में आरोपियों ने पुलिस को देखकर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसके बाद गांव में जाकर लोगों को इकट्‌ठा कर लिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने राइफल से भी फायरिंग की। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। बिछौर थाना पुलिस ने 30 लोगों को नामजद कर 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। अब पुलिस टीम पर पथराव का वीडियो भी सामने आया है। हमले से जुड़े 3 PHOTOS पहले 2 पॉइंट में जानिए किस मामले में पकड़ने गई थी पुलिस…. अब जानिए पुलिस पर कैसे हुआ हमला… थाना प्रभारी बोले- एक घंटे तक पथराव करते रहे
बिछौर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी करीब 1 घंटे तक पुलिस पर पथराव करते रहे। आरोपियों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। 13 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें मुख्य आरोपी आजाद की पत्नी शाहीना (40) के अलावा आजाद की भतीजी नायमा (20), पड़ोसी नजमा (30), शौकीन (27), जावेद (30), लियाकत (43), नासिर (35), हफीज (25), अजरुद्दीन (27), मुश्ताक (43), रिहान, यूसुफ (28) और वाजिद (24) शामिल है। मौके से राइफल, देसी कट्टा और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है, पूरी तरह से शांति बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *