जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। हाल में रविवार को दो मोबाइल मिले है। इस तरह पिछले 22 दिन में 34 मोबाइल मिल चुके हैं। जेल प्रशासन की ओर से लालकोठी थाने में 19 एफआईआर दर्ज कराई गई। जेल में मोबाइल कैसे जा रहे हैं,कौन किस तरह जेल में पहुंचा कर रहा है। इस पर किसी भी एजेंसी की ओर से अब तक कोई जांच नहीं की गई हैं। एक दिन में दो मोबाइल मिले
लालकोठी थाने के एएसआई और जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया- सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के पास से 28 सितंबर को दो मोबाइल बरामद किए गए। इसे लेकर जेल प्रहरी गिर्राज प्रसाद ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह 9.45 पर वार्ड 13 में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान वार्ड 13 में बंद विचाराधीन बंदी पुलकित यादव के पास एक मोबाइल मिला। पूछताछ में मोबाइल के बारे में कुछ नहीं बता सका। इस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। दूसरी रिपोर्ट जेल प्रहरी मुनेष सिंह ने दी। रिपोर्ट में बताया कि 28 सितंबर की रात 1.30 बजे वार्ड 5 में तलाशी के दौरान एक मोबाइल मिला।


