दशहरा अवकाश शुरू,शिक्षकों की ट्रेनिंग 4 दिन पहले बंद:डीईओ बोले- SCERT अनुमति बिना प्रशिक्षण नहीं, जनगणना-चुनाव संबंधी ट्रेनिंग जारी

राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में दशहरा अवकाश 29 सितंबर से घोषित किया गया है। हालांकि, शिक्षकों का प्रशिक्षण 25 सितंबर से ही बंद हो चुका है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय टांडे ने बताया कि प्रशिक्षण इसलिए बंद किए गए हैं, क्योंकि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) से इसकी अनुमति नहीं मिली थी। डीईओ टांडे ने बताया कि 18 सितंबर को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि शिक्षकों का कोई भी प्रशिक्षण SCERT की अनुमति के बिना आयोजित नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा था कि औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षक अक्सर फील्ड पर नहीं मिलते, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। तिमाही परीक्षाओं के दौरान चला नियमित शिक्षण कार्य डीईओ ने यह भी बताया कि पिछले सोमवार से शनिवार तक स्कूलों में तिमाही परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिससे शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से चला। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनगणना और चुनाव संबंधी प्रशिक्षणों के लिए SCERT की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा 22 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डीएड, बीएड, एमएड महाविद्यालयों में विभिन्न अवकाश घोषित किए हैं। दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक (6 दिन), दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक (6 दिन), शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक (6 दिन) और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक (46 दिन) रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *