उदयपुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लिनिक सीज:बिना योग्य डॉक्टर के मरीजों को लगाए जा रहे थे इंजेक्शन और ड्रिप

चिकित्सा विभाग उदयपुर ने कोटड़ा के देवला में सोमवार को अवैध क्लिनिक पर सीज की कार्रवाई की। यहां न तो योग्य डॉक्टर मिला और ना ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। क्लिनिक पर बिना रेडियोलॉजिस्ट एक्सरे मशीन संचालित थी। टीम ने क्लिनिक को सीज करते हुए दवाइयां, बायो मेडिकल वेस्ट और अन्य सामग्री जब्त की। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
ग्रामीणों ने कोटड़ा ब्लॉक सीएमओ और उदयपुर सीएमएचओ शंकर बामनिया को शिकायत की। इसमें बताया कि देवला हाइवे पर मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लिनिक चल रहा है। यहां बिना किसी योग्य डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट के मरीजों को इंजेक्शन और ड्रिप लगाई जा रही थी। इतना ही नहीं, एक्स-रे मशीन भी नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही थी। शिकायत मिलते ही चिकित्सा विभाग हरकत में आया। मेरपुर नायब तहसीलदार ककुआराम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम देवला पहुंची। जिसमें देवला स्वास्थ्य केन्द्र इंचार्ज डॉ. विजय रूलानिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी थे। क्लिनिक व मेडिकल सीज, युवक फरार
टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां, सीरिंज और बायो मेडिकल वेस्ट जब्त कर क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान यहां कार्यरत एक युवक टीम को देखकर मौके से भाग निकला। इधर, कार्रवाई के दौरान बेकरिया थाने हैड कांस्टेबल कालूलाल सहित पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *